आरबीआर पाठशाला (RBR Pathshala) द्वारा 8 अक्टूबर 2026 को होटल श्यामली एंड इवेंट्स, नावाडीह, धनबाद में डांडिया महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, पारंपरिक लोकनृत्य और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के समाजसेवी सह झारखंड के सफल उद्योगपति श्री कुंभनाथ सिंह जी के द्वारा डांडिया महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया, इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पप्पू सिंह ( विकास रंजन जी), जिला परिषद श्रीमती शारदा सिंह, झरिया के पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, समाजसेवी मिथिलेश पासवान, एवं राजेंद्र राज एवं रूबी राज जी उपस्थित थे। अतिथि के रूप में जाहिदा परवीन, रवि शेखर रोटी बैंक, कोमल जैसवाल, गौरव

पांडे, एआर तिवारी, मिस्टर राकेश साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत माता जगदम्बा के आरती से हुई। बच्चों एवं युवा कलाकारों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए विभिन्न नृत्य संस्थानों की प्रस्तुतियों को कार्यक्रम में शामिल किया गया। इस अवसर पर आरबीआर पाठशाला, डांस जंक्शन, परिकल्पना एवं दीपशिखा ग्रुप के कलाकारों की कुल 10 नृत्य प्रस्तुतियां निर्धारित की गई थीं। महोत्सव में डांडिया नृत्य के साथ सेल्फी जोन, फोटोग्राफी, आकर्षक सजावट, संगीत एवं भोजन की विशेष व्यवस्था रखी गई थी। आरबीआर पाठशाला के संस्थापक निदेशक स्वाति सुमन एवं रामकुमार ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य धनबाद के लोगों को एक ऐसा सांस्कृतिक मंच प्रदान करना है, जहां परिवार, युवा और बच्चे एक साथ भारतीय परंपरा, संगीत एवं नृत्य का आनंद ले सकें। उन्होंने कार्यक्रम से जुड़े सभी प्रायोजकों, सहयोगियों, कलाकारों, अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में आरबीआर पाठशाला की टीम एवं विभिन्न सहयोगी संस्थाओं में राज आर्यन अंकित प्रणव अजय मंडल अजय पासवान संतोष मिश्रा रंजीत विक्रम शक्ति मिश्रा, नीरज जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
