बिहार के समस्तीपुर में INDIA गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के पास विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाले पोस्टरों पर काली स्याही पोती गई। पोस्टरों पर ‘वोट चोर बीजेपी’ के नारे भी लिखे गए। यह प्रदर्शन एसआईआर यानी मतदाता सूची के विशेष

गहन पुनरीक्षण और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर INDIA गठबंधन के अभियान के तहत किया गया। गठबंधन ने 8 अक्टूबर को समस्तीपुर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन का आह्वान किया था। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने विरोध के जरिए मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को उठाया।
