बिहार के समस्तीपुर से पुलिस और एक युवक के बीच झड़प का वीडियो सामने आया है। मामला मोहीउद्दीन नगर बाजार का बताया जा रहा है, जहां सड़क पर एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस एक युवक को छेड़खानी के आरोप में पकड़ने पहुंची थी।

आरोप है कि इस दौरान सब-इंस्पेक्टर ने युवक को सड़क पर गिराकर उसके साथ मारपीट की। वहीं, सादे कपड़ों में मौजूद एक पुलिसकर्मी द्वारा लाठी से पिटाई करने का भी आरोप लगाया गया है। दूसरी ओर, युवक पर सब-इंस्पेक्टर की वर्दी और कंधे पर लगे स्टार फाड़ने का आरोप है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होती दिखाई दे रही है। मामले को लेकर पुलिस की ओर से जांच की जा रही है।
