तेलंगाना के मुलुगु जिले में तेज रफ्तार रेत लदे ट्रक ने दो वाहनों को टक्कर मार दी। हादसा पसरा और ताडवई के बीच वन विभाग के चेकपोस्ट के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, पहले रेत लदे ट्रक ने CRPF जवानों को ले जा रही DCM गाड़ी को टक्कर मारी और बिना रुके आगे बढ़ गया। इस हादसे में DCM में सवार दो CRPF जवानों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। इसके बाद

ट्रक ने सामने से आ रही एक कार को भी जोरदार टक्कर मार दी। कार में सवार राजस्व विभाग के दो कर्मचारियों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।