पटना में JDU विधायक अनंत सिंह ने रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया। जन सुराज के MLC उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थन में अनंत सिंह लगातार रोड शो और जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। पटना में हुए रोड शो के दौरान उनके काफिले पर JCB के जरिए फूलों की बारिश की गई। बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता काफिले के साथ नजर आए। इस रोड शो की खास चर्चा इसलिए

हो रही है, क्योंकि अनंत सिंह अपनी ही पार्टी JDU के MLC उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ खुलकर अनुज सिंह के समर्थन में दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान अनंत सिंह के काफिले पर फूल बरसाए जाने का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। माना जा रहा है कि इस रोड शो के जरिए उन्होंने अपने समर्थकों के बीच अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया।
