पश्चिम बंगाल के मालदा में बाढ़ और नदी कटाव से प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने करीब 24 हजार 595 प्रभावित परिवारों के लिए 241 करोड़ 65 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए प्रति परिवार 1 लाख 80 हजार रुपये और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 90 हजार

रुपये की सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने मालदा और मुर्शिदाबाद में नदी कटाव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में भी कदम उठाने की बात कही। इसके लिए IIT कानपुर को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, नदी कटाव रोकने के लिए केंद्र को करीब 3,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का प्रस्ताव भेजा गया है, जिसमें 500 करोड़ रुपये की शुरुआती मंजूरी मिलने की बात कही गई है।
