बेंगलुरु में SIR विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों से बातचीत करते दिखे ध्रुव राठी |

बेंगलुरु में SIR विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों से बातचीत करते दिखे ध्रुव राठी |

बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में 8 अक्टूबर को SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान यूट्यूबर ध्रुव राठी भी प्रदर्शनकारियों के बीच नजर आए। सामने आए एक वीडियो में ध्रुव राठी प्रदर्शन में शामिल लोगों से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

वीडियो में ध्रुव राठी प्रदर्शनकारियों से बातचीत करते और उनकी बात सुनते नजर आ रहे हैं। SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में राजनीतिक दलों और संगठनों की ओर से विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में भी इसी मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के बाद यह मामला चर्चा में है।