महाराष्ट्र के मुंबई में गुरुवार को एक लेबर कैंप में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना मुलुंड ईस्ट की टाटा कॉलोनी में हुई, जहां धारावी से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास के लिए बनाए गए प्रोजेक्ट परिसर में लेबर कैंप स्थित है। आग लगते ही कैंप में रह रहे बड़ी संख्या में मजदूर जान बचाकर बाहर निकल गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग के दौरान 7 गैस सिलेंडर फटने की सूचना है।

आग लगने का सही कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है और इसकी जांच की जा रही है। सूचना मिलते ही करीब 15 दमकल गाड़ियां, एंबुलेंस, पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं। जोनल DCP के मुताबिक, कैंप में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल किसी के हताहत होने या मौत की सूचना नहीं है।

