चेन्नई में TIDEL Park के पास मेट्रो निर्माण के दौरान अचानक सड़क धंस गई। सड़क का एक हिस्सा धंसने से वहां से गुजर रही एक कार गहरे गड्ढे में फंस गई और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार को गड्ढे से बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद ली जा रही है। मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है। सड़क धंसने की घटना के कारण आसपास के

इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम लग गया है। बड़ी संख्या में वाहन फंसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल सड़क धंसने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। निर्माण कार्य के दौरान हुई इस घटना के बाद संबंधित टीमों की ओर से स्थिति को संभालने का प्रयास किया जा रहा है।
