उत्तर प्रदेश के बख्शी का तालाब इलाके में सीतापुर से लखनऊ जा रही वंदे भारत ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। नंदना क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में एक गाय आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के अगले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आवश्यक

कार्रवाई के बाद ट्रेन को आगे लखनऊ के लिए रवाना किया गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए ट्रेन की आवाजाही प्रभावित हुई। घटना के बाद रेलवे की ओर से मौके पर जांच और जरूरी कार्रवाई की गई।