झारखंड के बोकारो स्टील प्लांट में ब्लास्ट फर्नेस के कन्वेयर बेल्ट में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में कन्वेयर बेल्ट संख्या K-21 और K-22 आ गए और धू-धू कर जलने लगे। घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और आग तथा धुएं का गुबार काफी दूर तक दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि कन्वेयर बेल्ट गर्म स्लैग को फर्नेस की ओर ले जा रहा था और इसी के संपर्क में आने से आग लगने की आशंका है। सूचना मिलते ही प्लांट की फायर विंग की कई दमकल

गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात रही कि घटना के समय मौके पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। प्रबंधन के अनुसार कन्वेयर बेल्ट फर्नेस के बाहर स्थित है और आग का मुख्य इकाइयों पर कोई असर नहीं पड़ा। उत्पादन सामान्य रूप से जारी है और क्षतिग्रस्त बेल्ट को बदला जाएगा।