कुनुस्तोड़िया में दो नवोदित चिकित्सक सम्मानित |

कुनुस्तोड़िया में दो नवोदित चिकित्सक सम्मानित |

जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के तपसी ग्राम पंचायत अंतर्गत कुनुस्तोड़िया मोड़ स्थित नेताजी सेवा केंद्र की ओर से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर लौटे क्षेत्र के दो नवोदित चिकित्सकों प्रियंका मंडल और गौरव दास को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी सहित उपस्थित लोगों ने दोनों चिकित्सकों को पुष्पगुच्छ एवं उत्तरीय भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सम्मान समारोह के दौरान विधायक डॉ. मुखर्जी ने दोनों चिकित्सकों को चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की सलाह दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों चिकित्सक अपने क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में योगदान देंगे और अपने कार्यों से क्षेत्र का गौरव बढ़ाएंगे। इस अवसर पर दोनों चिकित्सकों के परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में समाजसेवी अजय खेतान, पंकज सिंह, राजू मंडल, दीपक दास और राकेश गिरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।