उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हसनपुर-संभल रोड पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हाईवे पर चल रही एक कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और आग तेजी से फैलने लगी। घटना के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना मिलने के बाद

दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। घटना के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।