बिहार के गया जी में सुरक्षाबलों ने बिहार-झारखंड सीमा से सटे जंगल में जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए हथियारों का जखीरा बरामद किया है। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को प्लास्टिक में पैक कर जमीन में दबाए गए हथियार मिले। बरामद सामान में एक 9mm कार्बाइन, दो मैगजीन, एक देसी बैरल राइफल, एक देसी पिस्टल और एक हैंडगन शामिल है। इसके अलावा

एक वॉकी-टॉकी और कुल 92 राउंड गोलियां भी बरामद की गईं। इनमें 9mm की 79 और 7.62mm की 13 गोलियां शामिल हैं। पुलिस को आशंका है कि इन हथियारों को नक्सलियों ने जंगल में छिपाकर रखा था। फिलहाल सुरक्षाबल और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटे हैं और हथियारों को छिपाने वालों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
