गुरुवार, 8 अक्टूबर को कमजोर वैश्विक संकेतों और बिकवाली के दबाव के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 180 अंक टूटकर 72,460.87 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 62 अंक गिरकर 22,540.80 पर कारोबार करता नजर आया। सेक्टरवार कारोबार में IT इंडेक्स 1.55 फीसदी की तेजी के साथ बाजार को सहारा

देता दिखा। TCS, HCL Tech, टेक महिंद्रा और इंफोसिस के शेयरों में बढ़त रही। वहीं रियल्टी, मेटल और FMCG सेक्टर में गिरावट दर्ज की गई। SBI Life, ITC, अडानी एंटरप्राइजेज और बजाज फाइनेंस जैसे शेयर दबाव में रहे। इस बीच RBI के एक नियामकीय फैसले के बाद Paytm के शेयरों में भी तेज बिकवाली देखने को मिली।