पटना में INDIA ब्लॉक के मार्च के दौरान बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बैरिकेडिंग पार करते नजर आए। तेजस्वी यादव की अगुवाई में INDIA ब्लॉक के नेता और कार्यकर्ता लोक भवन की ओर मार्च कर रहे थे। मार्च के दौरान रास्ते में पुलिस की बैरिकेडिंग की गई थी। इसी दौरान तेजस्वी यादव बैरिकेडिंग पर चढ़कर दूसरी तरफ जाते दिखाई

दिए। उनके साथ बड़ी संख्या में विपक्षी नेता और समर्थक मौजूद थे। इस मार्च को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई थी। प्रदर्शन और मार्च के दौरान नेताओं और पुलिस के बीच कई जगहों पर स्थिति तनावपूर्ण नजर आई। तेजस्वी यादव ने INDIA ब्लॉक के नेताओं के साथ लोक भवन की ओर मार्च का नेतृत्व किया।
