जी हां सर्व धर्म सामूहिक विवाह समिति की महिला मंडल ,जो कि हर वर्ष अपना निजी काम धाम छोड़कर ,वैवाहिक कार्यक्रम को सफल बनाने में दिन रात एक कर देतीं है, दिनांक 7 अक्टूबर को, धनबाद के, धनबाद क्लब में में एक डांडिया धमाल नामक कार्यक्रम में जम कर धमाल मचाया, इन महिलाओं को घर के काम काज,समाज सेवा और कुछ तो अपने अपने पतियों के काम काज में भी हांथ बाटlती है। इस डांडिया धमाल में जमकर इन्जॉय करते नृत्य करते,और मजाक,ठिठोलियां तथा खिलखिलाते देखीं गईं।

इनका कहना है कि अब वे हर वर्ष इस डांडिया धमाल का आयोजन करेंगी। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं अपने अपने बच्चों के साथ डांडिया करते और भोजन करते ऐसी लग रही थी जैसे मानो धनबाद क्लब में बहुत बड़ा उत्सव मनाया जा रहा हो
