माननीय हेमंत सोरेन की पूजनीय माता आदरणीय रूपी सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत मर्माहत करने वाला है। उनके निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर है। आदरणीय रूपी सोरेन जी के निधन पर पाकुड़ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में दो मिनट का मौन

रखकर शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

