फ्रांस में शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज हो रहा है। सितंबर के आखिर से शुरू हुआ आंदोलन अब देश के कई हिस्सों में फैल गया है। छात्रों ने करीब 2 हजार हाई स्कूलों को ब्लॉक या बंद रखा और शिक्षकों की कमी, भीड़भाड़ वाली कक्षाओं, खराब स्कूल भवनों, लंबे स्कूल समय और बेहतर फंडिंग की मांग उठाई। कई शहरों में प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने कुछ जगहों पर आंसू गैस का इस्तेमाल

किया, जबकि प्रदर्शनकारियों पर आगजनी और तोड़फोड़ के आरोप हैं। प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने इस सप्ताह कुछ हाई स्कूलों की कक्षाएं बंद करने का फैसला लिया है और मंत्रियों को छात्रों की मांगों पर काम करने का निर्देश दिया है। शिक्षा मंत्री ने छात्रों की राय जानने के लिए कार्यक्रम शुरू करने और शिक्षकों की भर्ती की बात कही है। सरकार के मुताबिक, अब तक हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
