भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का भरोसा और मजबूत हुआ है। आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 40 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 7.1 प्रतिशत कर दिया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को अक्टूबर की मौद्रिक नीति का ऐलान करते हुए कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूती दिखा रही है।

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की वास्तविक GDP ग्रोथ 7.8 प्रतिशत रही। आरबीआई ने दूसरी तिमाही में 7.2 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 6.9 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 6.8 प्रतिशत ग्रोथ का अनुमान लगाया है। हालांकि, केंद्रीय बैंक ने भू-राजनीतिक तनाव, महंगी कमोडिटी, वैश्विक व्यापार में रुकावट और कच्चे तेल की कीमतों को जोखिम बताया है। वहीं, वर्ल्ड बैंक ने भी भारत की ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7.1 प्रतिशत किया है।
