‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’, INDIA गठबंधन के मार्च से दूरी पर बोले ओवैसी

‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’, INDIA गठबंधन के मार्च से दूरी पर बोले ओवैसी

एंकर – दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन के सांसदों के विरोध मार्च से दूरी बनाने पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सफाई दी है। हैदराबाद में ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी AIMIM INDIA गठबंधन का हिस्सा नहीं है, इसलिए वह प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए। उन्होंने कहा कि वह ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’ वाली स्थिति में नहीं पड़ना चाहते। ओवैसी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के चयन की मौजूदा प्रक्रिया पर भी सवाल उठाया और इसमें बदलाव की मांग की।

उन्होंने सुझाव दिया कि CEC के चयन में प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता और मुख्य न्यायाधीश की भूमिका होनी चाहिए। ओवैसी ने बिहार में जारी SIR प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए इसे ‘पिछले दरवाजे से NRC’ बताया। गौरतलब है कि 6 अक्टूबर को INDIA गठबंधन के नेताओं ने दिल्ली में चुनाव आयोग तक मार्च निकाला था, जिसके दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था।