आगामी त्योहारों के मद्देनजर उपायुक्त श्री हेमन्त सती के निर्देशानुसार एवं सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के पर्यवेक्षण में अवैध शराब के विनिर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को बिहार-झारखंड सीमा क्षेत्र में उत्पाद विभाग, हजारीबाग एवं उत्पाद विभाग, गया (बिहार) की संयुक्त टीम द्वारा चौपारण अंचल अंतर्गत चौपारण थाना क्षेत्र के भागर झरना ग्राम में छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान कुल 06 अवैध चुलाई शराब की भट्ठियों को पूर्णतः ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के क्रम में

470 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। इसके अतिरिक्त घटनास्थल पर शराब निर्माण के लिए तैयार किए गए लगभग 23,000 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ को भी मौके पर ही विनष्ट किया गया। इसमें 200 किलोग्राम क्षमता वाले 90 ड्रम तथा 04 सीमेंट की टंकियों में रखा किण्वित जावा-महुआ शामिल था। अवैध चुलाई शराब भट्ठियों के संचालन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद विभाग द्वारा आगामी त्योहारों को देखते हुए अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।