भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 5 करोड़ रुपये के दावे पर अब उनका आधिकारिक बयान सामने आया है। दावा किया गया था कि वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए विराट कोहली को कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये दिए गए थे। विराट कोहली के प्रवक्ता ने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा की ओर से किए गए ये आरोप झूठे, बेबुनियाद और

तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। प्रवक्ता के मुताबिक, विराट कोहली प्रेमानंद महाराज से अपनी आस्था और सम्मान के कारण मिलते हैं। उन्होंने मीडिया से अपील की कि ऐसी खबरों को आगे बढ़ाने से पहले तथ्यों की जांच जरूर की जाए। दरअसल, दिनेश शर्मा ने दावा किया था कि जनवरी 2023 में विराट की पहली मुलाकात के दौरान एक निजी कंपनी और प्रॉपर्टी बिल्डर लॉबी ने कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये खर्च किए थे।