बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। गुरुवार सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया। बेहोशी की हालत में उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल की ओर से कार्डियक अरेस्ट को मौत की वजह बताया गया है। नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म जगत और उनके करोड़ों प्रशंसकों में

शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने नाना के अभिनय की विविधता और हिंदी-मराठी सिनेमा में उनके योगदान को याद किया। वहीं, नेताओं ने उनके सामाजिक कार्यों और किसानों के लिए किए गए योगदान को भी सराहा।
