झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ और झामुमो के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी डॉक्टर दीपक गुप्ता और डॉक्टर उज्जवल राय ने दी है। रूपी सोरेन के निधन की खबर से सोरेन परिवार में मातम पसरा है। हिल व्यू हॉस्पिटल में उनके निधन की सूचना मिलने के बाद परिवार के करीबी और समर्थक पहुंचने लगे हैं। रूपी सोरेन शिबू सोरेन के राजनीतिक जीवन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती थीं।

वह परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहीं और सोरेन परिवार में उनका विशेष स्थान था। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी शोक की लहर है। मिली जानकारी के अनुसार, रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार कल उनके पैतृक गांव नेमरा से किया जाएगा। उनके निधन से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूरे परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।
