बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में गोवा में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि डोना पाउला स्थित उनके आवास पर उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक सीपीआर देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। गोवा में आज उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू होगी। नाना पाटेकर निधन से महज

चार दिन पहले गोवा के एक कार्यक्रम में नजर आए थे। 4 अक्टूबर को उन्होंने ‘सम्राट क्लब इंटरनेशनल’ के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को याद करते हुए उनके नेतृत्व और कार्यों की तारीफ की थी। कार्यक्रम में नाना कलाकारों के साथ तबला बजाते और पारंपरिक कार्यक्रम में हिस्सा लेते भी नजर आए थे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने नाना के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने एक बहुत अच्छे दोस्त को खो दिया। उन्होंने नाना के निधन को देश और कला जगत के लिए बड़ी क्षति बताया।
