हजारीबाग। अग्रसेन भवन में मारवाड़ी अग्रवाल समाज के अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से हुआ। पहले दिन बुजुर्गों को शॉल व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। बहू-बेटियों ने नृत्य प्रस्तुति दी। मेहंदी, शतरंज व नृत्य प्रतियोगिताएं हुईं। अध्यक्ष पारस

अग्रवाल व सचिव विनोद झुनझुनवाला ने कहा, महोत्सव एकता व संस्कारों को मजबूत करता है। संयोजक विनीत अग्रवाल व अभिषेक चौधरी ने बताया, 11 अक्टूबर तक सांस्कृतिक आयोजन होंगे।

