पाकुड़ पॉलिटेक्निक में स्वास्थ्य विभाग, पाकुड़ के सहयोग से एचआईवी एवं सिफलिस जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं संस्थान के सदस्यों को एचआईवी/एड्स और सिफलिस के कारण, बचाव, जांच, उपचार तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देना था। कार्यक्रम में एचआईवी और एड्स के बीच अंतर, संक्रमण के प्रमुख माध्यम, बचाव के उपाय तथा इससे जुड़े भ्रम और सामाजिक कलंक पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि सामान्य सामाजिक संपर्क से एचआईवी का संक्रमण नहीं होता। समय पर जांच, सुरक्षित व्यवहार और आवश्यक चिकित्सकीय सलाह के महत्व पर भी जोर दिया गया। आईसीटीसी एलटी शिव नारायण प्रसाद ने एचआईवी जांच, परामर्श एवं आईसीटीसी सेवाओं की जानकारी दी। डाटा मैनेजर आदिल अहमद मंसूरी ने आईसीटीसी की सेवाओं एवं जागरूकता

कार्यक्रम से संबंधित जानकारी साझा की। वहीं एसएसओआरडब्ल्यू रोशन सेन ने एचआईवी एवं सिफलिस से बचाव और सामुदायिक जागरूकता के विषय में जानकारी दी। सिफलिस के संभावित लक्षण, संक्रमण के माध्यम, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व के बारे में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने स्वास्थ्य संबंधी सवाल पूछे, जिनका स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सरल तरीके से जवाब दिया। कार्यक्रम में मोसारफ हुसैन, आशीष कुमार, रिजवाना रहमान, विवेक कुमार महतो, देबालिका पाल, लकी कुमार, अभिषेक कुमार, पुरण कुमार दत्ता, विकेश कुमार सिंह, दिनकर कुमार, कृति कुमारी एवं ओंकारेश्वर कुमार सहित अन्य की सहभागिता रही। कार्यक्रम का संदेश रहा कि सही जानकारी, समय पर जांच और उचित उपचार एचआईवी एवं सिफलिस से बचाव तथा स्वस्थ जीवन के लिए महत्वपूर्ण हैं। साथ ही एचआईवी के साथ जीवन जी रहे लोगों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार और भेदभाव से बचने की अपील की गई।

