फिरोजाबाद में मंगलवार रात बीच बाजार अचानक गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला चुंगी इलाके में डीएवी इंटर कॉलेज के पास एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को एक युवक के साथ बातचीत करते देखा। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपी पति ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी और युवक पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया और

आरोपी पति ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से रिवॉल्वर भी बरामद की है। घायल महिला की पहचान शिप्रा तैलंग और युवक की पहचान सनी ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।