प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के उपलक्ष्य में धनबाद में भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान बड़ा हादसा टल गया। यात्रा के दौरान मशाल की जलती चिंगारी भाजपा विधायक शत्रुघ्न महतो की शर्ट पर जा गिरी, जिससे कपड़े में आग लग गई। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान धनबाद

सांसद ढुल्लू महतो और विधायक शत्रुघ्न महतो बाल-बाल बच गए। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे किसी बड़े हादसे की स्थिति नहीं बनी। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं और कयासों का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों की सतर्कता से स्थिति को तुरंत संभाल लिया गया।
