पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में BSF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 से ज्यादा बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़े जाने का दावा किया है। जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई लोहागंज गांव के पास की गई, जहां रात के अंधेरे में कथित तौर पर कुछ लोगों ने सीमा पार कर भारत में प्रवेश किया था। बताया जा रहा है कि BSF जवानों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से संदिग्ध लोगों की

गतिविधियों पर नजर रखी और इसके बाद उन्हें पकड़ लिया। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों की ओर से पकड़े गए लोगों की पहचान और भारत में प्रवेश करने के कारणों की जांच की जा रही है। सीमा क्षेत्र में BSF की निगरानी लगातार जारी है। स्थानीय लोगों के सहयोग से हुई इस कार्रवाई को सीमा सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।