दिल्ली में मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडी गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और उनसे मुलाकात के लिए समय देने की मांग भी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई जगह बैरिकेडिंग की। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की और पुलिस के निर्देशों के बावजूद मौके पर मौजूद रहे। इसके बाद करीब 260 लोगों को निरुद्ध किया गया, जिनमें सांसद भी शामिल थे। पुलिस के अनुसार, बाद में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी

समेत कुछ नेता और समर्थक आकाशवाणी भवन परिसर में प्रवेश कर वहां बैठ गए। राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधिमंडल से मिलने का समय मिलने तक बाहर जाने से इनकार किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें और अन्य प्रदर्शनकारियों को परिसर से हटाकर हिरासत में लिया। हालांकि, कुछ देर बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत हिरासत में लिए गए नेताओं को छोड़ दिया गया। पुलिस ने कहा कि पूरी कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई।

