प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। यह दिन उनके सार्वजनिक जीवन के लिए खास है, क्योंकि उन्होंने सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे किए हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने मंदिर में पूजा कर आगे की यात्रा के लिए आशीर्वाद मांगा। नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन में सरकार के

मुखिया के तौर पर अपना सफर शुरू किया था। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक उनका राजनीतिक सफर अब 25 साल पूरा कर चुका है। इस खास मौके पर बीजेपी और एनडीए की ओर से देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के 25 साल पूरे होने पर अलग-अलग राज्यों में सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

