हजारीबाग के अन्नदा कॉलेज में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी को लेकर विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। कैरियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से दृष्टि आईएएस के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का विषय ‘हाउ टू प्रिपेयर फॉर सिविल सर्विसेज एग्जाम?’ रहा। सेमिनार में विद्यार्थियों को यूपीएससी, जेपीएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में जानकारी दी गई। दृष्टि आईएएस के श्री पुष्पेंद्र सिंह ने प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और

इंटरव्यू की तैयारी, सही अध्ययन सामग्री, उत्तर लेखन, रिवीजन, मॉक टेस्ट और समय प्रबंधन को लेकर व्यावहारिक सुझाव दिए। विद्यार्थियों ने परीक्षा से जुड़े सवाल भी पूछे, जिनका विशेषज्ञ ने जवाब दिया। प्राचार्य डॉ. नीलमणि मुखर्जी, प्रो इंचार्ज डॉ. अजीत कुमार श्रीवास्तव और अन्य शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को योजनाबद्ध तैयारी के लिए प्रेरित करना रहा।
