हजारीबाग जिला परिवहन कार्यालय में लाइसेंस से जुड़े मामलों में कथित अनियमितताओं और लोगों को हो रही परेशानी का मुद्दा सामने आया है। बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप ने इस मामले को लेकर हजारीबाग उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था में सुधार की मांग की है। टुन्नू गोप ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जिला परिवहन कार्यालय में कई तरह की त्रुटियां सामने आ रही हैं, जिससे खासकर गरीब और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने

उपायुक्त से मामले का संज्ञान लेते हुए परिवहन कार्यालय की व्यवस्था पर ध्यान देने और लाइसेंस से संबंधित समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की है। टुन्नू गोप के मुताबिक, उपायुक्त ने मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ तो इसके खिलाफ धरना-प्रदर्शन के माध्यम से राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा।
