आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति यानी MPC के फैसले से पहले भारतीय शेयर बाजार में दबाव देखने को मिला। बुधवार को कारोबार की शुरुआत ही बड़ी गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 449 अंक से ज्यादा टूटकर 72,618 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 161 अंक गिरकर 22,614 के आसपास पहुंच गया। बाजार में ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और हैवीवेट शेयरों में जोरदार बिकवाली देखने को मिली। हालांकि, फार्मा और टेलीकॉम सेक्टर के कुछ शेयरों में खरीदारी रही। डॉ. रेड्डीज

लैब्स करीब एक प्रतिशत चढ़ा, जबकि सिप्ला और भारती एयरटेल में भी तेजी रही। दूसरी ओर टाइटन कंपनी 3.39 प्रतिशत गिरकर सबसे बड़ा नुकसान उठाने वाला शेयर बना। एसबीआई लाइफ, एशियन पेंट्स, हिंडाल्को और महिंद्रा एंड महिंद्रा में भी गिरावट रही। विशेषज्ञों के मुताबिक, आरबीआई के ब्याज दर संबंधी फैसले से पहले निवेशक सतर्क हैं। वैश्विक बाजारों की कमजोरी और क्रूड ऑयल की कीमतों ने भी बाजार पर दबाव बढ़ाया है।