रूस के दक्षिणी तट के पास एक तेल टैंकर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि काला सागर में लाइबेरिया के झंडे वाले इस टैंकर को यूक्रेनी नौसैनिक ड्रोन से निशाना बनाया गया, जिसके बाद जहाज में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि सोची के कुछ तटीय इलाकों के ऊपर काले धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। रूस के परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, समुद्र में कच्चा तेल भी जल रहा था और आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत

करनी पड़ी। हालांकि, टैंकर पर सवार सभी 23 क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। खास बात यह है कि सभी क्रू सदस्य भारतीय नागरिक बताए गए हैं। एहतियात के तौर पर सोची के कुछ समुद्र तटों को बंद कर दिया गया और लोगों को घरों के अंदर रहने तथा खिड़कियां बंद रखने की सलाह दी गई। अधिकारी हवा और पानी की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
