फतेहपुर में कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त घर में मौजूद मां और उसकी तीन बेटियां मलबे के नीचे दब गईं। हादसे में शक्ति प्रजापति की पत्नी अनीता, उम्र करीब 30 साल, और उनकी तीन बेटियां जाह्नवी, दुलारी और वैष्णवी मलबे में दब गईं। मकान गिरने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सभी को मलबे से बाहर

निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए गोपालगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसा कल्याणपुर थाना क्षेत्र के साईं गांव का बताया जा रहा है।