रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विशाखापट्टनम स्थित हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में देश के पहले स्वदेशी फ्लीट सपोर्ट शिप ‘INS Surya’ का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि FSS-1 का लॉन्च भारत की उपलब्धि का प्रतीक है, जबकि FSS-5 की कील बिछाना देश के संकल्प को दर्शाता है। वहीं, नई स्लिपवे सुविधा भारत की बढ़ती जहाज निर्माण क्षमता का प्रतीक है। राजनाथ

सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड गुणवत्ता, उत्पादकता और समय पर डिलीवरी के क्षेत्र में तेजी से एक मानक के रूप में उभर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में विशाखापट्टनम को दुनिया के प्रमुख समुद्री औद्योगिक केंद्रों में पहचान मिलेगी।
