नोएडा के सेक्टर-18 स्थित DLF मॉल ऑफ इंडिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला को सिक्योरिटी टीम अपने साथ ले जाती दिखाई दे रही है। दावा है कि महिला पर स्टोर से बिना भुगतान सामान ले जाने का आरोप लगा था। वायरल वीडियो में कहा जा रहा है कि महिला ली मार्च स्टोर से घी और एक अन्य सामान लेकर गई थी, जिसका भुगतान नहीं किया गया था। कर्मचारियों ने CCTV चेक करने के बाद महिला की पहचान किए जाने का

दावा किया। इसके बाद महिला और सिक्योरिटी टीम के बीच विवाद भी हुआ। हालांकि, DLF चौकी इंचार्ज के मुताबिक, बिना भुगतान सामान ले जाने को लेकर विवाद हुआ था और बाद में महिला ने सामान का बिल चुका दिया। पेमेंट के बाद दोनों पक्षों में सहमति बन गई और मामला शांत हो गया। किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। फिलहाल वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
