दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी दलों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी को हिरासत में लिया है। दोनों नेताओं को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने डिटेन किया। विपक्षी दलों के नेता चुनाव आयोग तक मार्च करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं

और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और नोकझोंक की स्थिति भी देखने को मिली। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी। हिरासत में लिए गए नेताओं को पुलिस बस में बैठाया गया। विपक्षी दल चुनाव प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
