जम्मू पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अरनिया इलाके से दो आरोपियों राहुल कुमार और अजय कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों की निशानदेही पर इटली में बनी बेरेटा पिस्तौल, दो मैगजीन, चार जिंदा कारतूस, 500 ग्राम हेरोइन और 500 ग्राम अफीम बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स से संबंध हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपियों को

ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों की दो खेपें गिराकर दी गई थीं। पूछताछ में उन्होंने पहले भी ड्रोन से गिराई गई नशीले पदार्थों की खेप हासिल करने की बात स्वीकार की है। मामले में अरनिया थाने में NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस अब पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और जांच में जुटी है।