राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में,प्रोजेक्ट समर्थ रामगढ़ जिले से प्रारंभ की गई एक अत्यंत महत्वाकांक्षी व संवेदनशील पहल है,जिसका मूल ध्येय अंतिम पायदान पर खड़े विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) तथा अनुसूचित जनजाति (ST) परिवारों को बुनियादी सुविधाओं के लिए सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सीधे लाभुकों के द्वार तक पहुँचाया जा रहा है।कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार,विधायक ममता देवी,उपायुक्त श्री ऋतुराज द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस दौरान दोहाकातु पंचायत

और मूरपा पंचायत के कई योग्य लाभुकों के बीच जॉब कार्ड,दिव्यांगजनों के लिए ट्राइसाइकिल एवं अन्य विकास योजनाओं से जुड़ी परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि दूर-दराज के क्षेत्रों में बसे PVTG और ST परिवारों को चिन्हित कर एक ही मंच से सरकारी योजनाओं से जोड़ना उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। वही विधायक ने कहा की यही एक सरकार का महत्वाकांक्षी योजना है जिससे इन परिवारों को मुख्य धारा मिल लाना और उनका समुचित विकास करना ही उद्देश्य है

