गुजरात के दाहोद जिले से एक बेहद दुर्लभ सांप सामने आया है। धानपुर क्षेत्र में वुल्फ स्नेक प्रजाति का दो सिर वाला सांप मिला, जिसे वन्यजीव रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बचाकर वन विभाग को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि गुजरात में इस तरह का यह पहला मामला है, जबकि देश में यह पांचवां दर्ज मामला माना जा रहा है। वैज्ञानिक भाषा में इस स्थिति को बाइसेफली कहा जाता है। यह एक

दुर्लभ विकास संबंधी विकृति है, जिसमें एक ही शरीर पर दो सिर विकसित हो जाते हैं। इस सांप के दोनों सिरों के अपने अलग-अलग मस्तिष्क और नर्वस सिस्टम होते हैं। दोनों सिर अलग-अलग दिशाओं में जाने या भोजन निगलने की कोशिश कर सकते हैं। इसी वजह से ऐसे जीवों के लिए शिकार करना और लंबे समय तक जीवित रहना चुनौतीपूर्ण होता है।
