स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने को लेकर जिला परिवहन विभाग की ओर से गैर-सरकारी विद्यालयों के स्कूल वाहनों का पुनः भौतिक निरीक्षण किया गया। उपायुक्त के आदेश एवं जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर डीपीएस पब्लिक स्कूल, पाकुड़ के वाहनों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कुछ वाहनों के आवश्यक कागजात अधूरे पाए गए। मोटरयान निरीक्षक अमित कुमार ने संबंधित वाहन संचालकों को दो दिनों के भीतर कागजात दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। विद्यालय प्रबंधन को परिवहन विभाग एवं सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित सभी

सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने तथा वाहनों में पाई जाने वाली कमियों को एक सप्ताह के भीतर दूर करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान मोटरयान निरीक्षक अमित कुमार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, सड़क यांत्रिक विश्लेषक मोहम्मद अजहद अंसारी सहित विद्यालय के प्राचार्य, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिला परिवहन विभाग ने सभी स्कूल संचालकों से वाहनों का नियमित निरीक्षण एवं रखरखाव करते हुए सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की।

