दशहरा पर्व को लेकर और रजरप्पा थाना परिसर में शांति समिति के बैठक का आयोजन किया गया।इस दौरान बैठक में चितरपुर और दुलमी प्रखंड के सैकड़ो लोग शामिल होकर पूजा ब्यवस्था को लेकर अपनी बातों को रखा। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित चितरपुर अंचल अधिकारी दीपक मिंज रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बैठक के माध्यम से पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने

को लेकर पूजा समितियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।मौके पर मौजूद सभी लोगों ने एक सुर में कहा कि हम सभी लोग जिस तरीके से पुराने समय से पूर्ण शांति और सौहार्द के बीच दशहरा को मनाते रहें हैं ठीक उसी तरह इस बार भी मनाएंगे और एक दूसरे की खुशियों में शरीक होंगे।बैठक का संचालन समाजसेवी चंद्रशेखर पटवा नें किया बैठक में दर्जनों जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

