हजारीबाग के छड़वा डैम और कंचनपुर स्थित मां काली मंदिर को पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की तैयारी है। विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि छड़वा डैम को आस्था, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। कटकमसांडी जाने के दौरान विधायक प्रदीप प्रसाद ने मां काली मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-

माला पहनाकर स्वागत किया। विधायक ने बताया कि छड़वा डैम क्षेत्र के विकास के लिए पर्यटन विभाग की ओर से करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य प्रस्तावित हैं। दुर्गापूजा से पहले इन कार्यों का शिलान्यास प्रस्तावित है। विकास कार्य पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। विधायक ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि छड़वा डैम को पर्यटन, आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य के संगम के रूप में विकसित करना उनका संकल्प है।
