हजारीबाग पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा से भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान शेफाली गुप्ता ने बुके देकर प्रदीप वर्मा का स्वागत और सम्मान किया। मुलाकात के दौरान संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। प्रदीप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने के लिए

पार्टी लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण से भाजपा को नई मजबूती मिल रही है। उन्होंने भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता के साथ हुई मुलाकात को आत्मीय बताया। इस दौरान झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी मिलने पर भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में भाजपा के कई कार्यकर्ता और सदस्य मौजूद रहे।