अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए भारत का नाम ले लिया। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर दावा किया कि भारत के राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में 12.5 करोड़ लोगों ने वोट दिया और मतदान खत्म होने के कुछ ही देर बाद नतीजे भी आ गए। हालांकि, यह टिप्पणी ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर थी, जहां पहले दौर में करीब 12.5 करोड़ वोट पड़े थे। बाद में ट्रंप ने अपनी पोस्ट में भारत की जगह ब्राजील का नाम लिखकर

सुधार कर दिया, लेकिन अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया पर अपनी आलोचना जारी रखी। गौर करने वाली बात यह है कि भारत में राष्ट्रपति का चुनाव सीधे जनता के वोट से नहीं होता। राष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल करता है, जिसमें संसद और राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं। इससे पहले ट्रंप भारतीय चुनाव व्यवस्था और वोटर आईडी सिस्टम की तारीफ भी कर चुके हैं।
