हजारीबाग पुलिस ने जिले में फरार अपराधियों, वारंटियों और अभियुक्तों के खिलाफ विशेष समकालीन अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 4 अक्टूबर की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया। अभियान के लिए थाना प्रभारियों के नेतृत्व में कुल 31 टीमों का गठन किया गया था, जिसमें करीब 123 पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, गठित टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए कुल 33 अभियुक्तों

को गिरफ्तार किया। इस दौरान 8 वारंट का भी निष्पादन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि उनके इलाके में यदि कोई आपराधिक तत्व गिरफ्तारी के डर से फरार है, तो इसकी सूचना नजदीकी थाना को दें। सूचना का सत्यापन कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
